पेट की समस्या के लिए रामबाण दवा है इसबगोल, जानें इसके 8 फायदे

पेट की समस्या के लिए रामबाण दवा है इसबगोल, जानें इसके 8 फायदे

सेहतराग टीम

पुरातन काल से आयुर्वेद हमें कई रोगो से बचाता आया है। इसलिए हम अक्सर आयुर्वेद दवाओं का इस्तेमाल करके बड़े से बड़े रोगों को खत्म करते हैं। उन्हीं दवाओं में एक है इसबगोल की भूसी है। यह हमें पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है। फाइबर से भरपूर इसबगोल कब्ज से राहत दिलाती हो, तो दस्त रोकने की भी ताकत रखती है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। दिल की बीमारी से लेकर वजन कम करने का समाधान भी करती है इसबगोल। इसबगोल के कई और फायदे भी हैं जिन्हें जानकर आप भी इसे जरूर खाना चाहेंगे, आइए जानते हैं कि इसबगोल से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

पढ़ें- सांस के मरीजों के लिए रामबाण है तुलसी , जानें अन्य लाभ और उपयोग का तरीका

इसबगोल के फायदे (Uses and Benefits of Isabgol in Hindi):

  • इसबगोल का पानी के साथ सेवन, रक्त में बढ़ी हुई शुगर को कम करने में मदद करता है
  • जोड़ों में दर्द होने पर इसबगोल का सेवन राहत देता है। इसके अलावा दांत दर्द में भी यह उपयोगी है। वि‍नेगर के साथ इसे दांत पर लगाने से दर्द ठीक हो जाता है। 
  • बवासीर की परेशानी है तो इसबगोल का नियामित इस्तेमाल करें आपको इस बीमारी से राहत मिलेगी। पानी में भि‍गोकर इसका सेवन करना फायदेमंद है।
  • इसबगोल सांस की दुर्गन्ध से बचाता है, इसके अलावा खाने में गलती से कांच या कोई और चीज पेट में चली जाए, तो इसबगोल की मदद से उसे बाहर निकलने में आसानी होती है। 
  • कफ जमा होने एवं तकलीफ होने पर इसबगोल का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कफ निकलने में आसानी होती है। 
  • वजन कम करने के लिए भी फाइबर युक्त इसबगोलउपयोगी है। इसके अलावा यह हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • पेट दर्द, आंव, दस्त व खूनी अतिसार में भी इसबगोलबहुत जल्दी असर करता है, और आपकी तकलीफ को कम कर देता है। 
  • इसबगोल का सेवन सि‍रदर्द के लिए भी उपयोगी है। नीलगिरी के पत्तों के साथ इसका लेप दर्द से राहत देता है, साथ ही प्याज के रस के साथ इसके उपयोग से कान का दर्द भी ठीक होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

एलोवेरा से करें डायबिटीज कंट्रोल, जानिए इसके अन्य फायदे

हल्दी के तेल में बना खाना दिला सकता है इन 5 परेशानियों से छुटकारा, जानें इसके फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।